Ludhiana : निहंगों द्वारा फौज के अधिकारियों पर हमला,  झड़प में 3 सैन्य अधिकारी घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 12:42 AM (IST)

लुधियाना ( गणेश / सचिन ) : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निहंगों द्वारा कथित तौर पर फौज के कुछ अधिकारियों पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते यह झड़प हुई। घटना में 3 फौज अधिकारियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अधिकारियों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूत्रों के मुताबिक घायलों को चोटें आई हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News