भाभी जी कैसे हो’ हाल-चाल पूछते ही शख्स ने दे दिया झटका, मामला हैरत में डाल देगा आपको

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 11:06 AM (IST)

तरनतारन: शरारती तत्वों द्वारा मासूम लोगों को विभिन्न तरीकों से धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। इसको रोकने में पुलिस प्रशासन बिल्कुल नाकाम है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के 2 मामले देखने को मिले हैं। 1 सरकारी स्कूल टीचर व 1 व्यक्ति को अपने झांसे में लेते हुए धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। फिलहाल थाना वल्टोहा की पुलिस ने 2 केस दर्ज करते हुए मौके से फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

पहले मामले में जानकारी देते हुए पूजा रानी पत्नी अनूप कुमार निवासी हरियाणा ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में बतौर टीचर तैनात है। पंजाब नैशनल बैंक में उसका खाता चल रहा है। इसी खाते में उसकी तनख्वाह आती है। बीती 9 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसे 1 कॉल आई। अज्ञात व्यक्ति ने अपनी बातों में लेते हुए उसका हाल-चाल पूछना शुरु कर दिया। उक्त व्यक्ति ने उसके पति का हाल-चाल पूछते हुए उसके खाते में पैसे भेजने की बात बोली। इतनी देर में उसके खाते से 1 लाख रुपए की राशि गायब हो गई। यह राशि महाराष्ट्र के 1 व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई। इसके द्वारा 4 ट्रांजैक्शन की गईं। जबकि उसने उक्त व्यक्ति को न तो कोई ओ.टी.पी. दिया व न ही बैंक खाते संबंधित कोई जानकारी दी, परंतु फिर भी उसके खाते से अचानक इतनी बड़ी राशि गायब हो गई।

इसी तरह दूसरे मामले में हीरा सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी नवां पिंड ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर उसको अपने झांसे में लेते हुए 96 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पैक्टर उपकार सिंह का कहना है कि इन दोनों मामलों में लिंबासिया दलीपबाई चंगनबाई निवासी उत्तर प्रदेश व भाग्य श्री किरन निकंबे पत्नी किरन निकंबे निवासी महाराष्ट्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News