ढाबे पर खाना खा रहे दो पक्षों मे विवाद, हुए हवाई फायर

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 01:27 PM (IST)

बटाला(बेरी): शहर में लीक वाला तालाब पर एक ढाबे पर खाना खा रहे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष द्वारा हवा मे गोलियां चलाई गईं। जानकारी के अनुसार लीक वाला तालाब के ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे कि किसी बात को लेकर दोनों मे बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष ढाबे से बाहर आकर लड़ने लग पड़े। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को डराने के लिए हवा में गोलियां चला दीं। 
PunjabKesari, open firing at dhaba
इस संबंधी पुलिस को सुचना दी गई, जिस दौरान बस स्टैंड चौंकी की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सिटी के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पक्ष फरार हो चुके थे। पुलिस देर रात तक घटनास्थल का जायजा लेती रही और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
PunjabKesari, open firing at dhaba
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लोगों ने पुलिस चौंकी बस स्टैंड के इंचार्ज ए.एस.आई. के साथ भी हाथापाई की। थाना सिविल लाइन में भी देर रात तक राजनितिज्ञ और अन्य लोग मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News