पी.एम. मोदी जालंधर में करेंगे रैली को संबोधित, जानें कब

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 05:40 PM (IST)

जालंधर (गुलशन)  : राज्य में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही दिन शेष हैं, जिसके चलते प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि 14 फरवरी को पंजाब दौरे के दौरान पी.एम. मोदी जालंधर में विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरे दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई दिग्गज नेताओं की शमूलियत भी रहेगी। 


वहीं राजनीतिक हलकों में चर्चा तो यह भी चल रही है कि 11 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। इस तरह से बहुत जल्द पंजाब में भाजपा के बड़े नेताओं का जमघट देखने को मिलेगा। जिक्रयोग्य है कि राज्य में आज प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रैली के दौरान जल्द ही पंजाब आने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द पंजाब के लोगों से रू-ब-रू होंगे। वर्चुअल रैली के दौरान पी.एम. मोदी ने पंजाब के विकास के लिए लिए 1 लाख करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही पी.एम. मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को आतंकवाद की तरफ धकेला है। कांग्रेस पंजाब को तबाह करने में जुटी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News