पंजाब में धान की खरीद ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, इस बार हुई इतनी खरीद
punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 04:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात में तैयार हुई धान की फसल ने उत्पादन और खरीद में पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2022 में 205.24 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ। वर्ष 2023 में 208.90 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होने की उम्मीद है।
वर्ष 2022-23 में 182.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस साल यह आंकड़ा पार कर गया है। पंजाब मंडी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 24 नवंबर तक पंजाब में 182.87 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है और खरीद आगे भी जारी रहेगी।
इस साल पनग्रेन एजेंसी का 75.41 लाख मीट्रिक टन धान खरीद में रिकॉर्ड रहा है। मार्कफेड, वेयर हाउस, पनसप, एफ.सी.आई. और प्राइवेट ने पिछले साल से भी कम खरीदारी की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here