अब तक एम.एस.पी. पर हुई इतनी अधिक धान की खरीद

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 01:57 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): चालू खरीफ सीजन दौरान देश में के.एम.एस. के तहत केंद्र सरकार मौजूदा योजनाओं के अनुसार किसानों से एम.एस.पी. पर फसलों की खरीद का सिलसिला जारी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार खरीफ सीजन में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश,  महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में अभी तक धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से निरंतर रही है। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 24 मार्च तक देश में 688.02 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की सरकारी खरीद हुई। जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान खरीद 605.94 एल.एम.टी. हुई थी। यह खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले 13.54 फीसद अधिक हैं। चालू खरीफ सीजन में अब तक लगभग 101.45 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं, जिन्हें 1,29,89,814 लाख रुप‌ए का भुगतान किया गया है।

सूत्रों के अनुसार देश में आई कुल धान आमद में से अकेले पंजाब ने 202.82 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर देश भर में एक रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब ने पिछले साल 2019-20 में कुल 162.33 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था, जो इस साल देश की कुल सरकारी धान खरीद में लगभग 29.47 फीसदी धान अकेले पंजाब ने ही खरीदा है। इसके अलावा 24 मार्च तक सरकार ने अपनी नोडल एजैंसियों के माध्यम से 3,85,433.12 मीट्रिक टन मूंग, उड़द, मूंगफली की फली और सोयाबीन की खरीद की है, जिसका तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में 2,27,644 किसानों को 2,5454.15 करोड़ रुपए का एम.एस.पी. मूल्य मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News