भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नाबालिग, बी.एस.एफ. जवानों ने किया काबू

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 03:47 PM (IST)

खेमकरन (सोनिया): भारत-पाकिस्तान बार्डर पर दिन-ब-दिन पाकिस्तानी नागरिक काबू करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जाने-अनजाने में कई बार पाकिस्तानी नागरिक भारत की सरहद पार कर अंदर घुस आते हैं, जिन्हें बी.एस.एफ. द्वारा पकड़ लिया जाता है। ऐसे ही बीती रात जवानों ने एक 10-12 वर्षीय पाकिस्तानी लड़के को गिरफ्तार किया गया, जो भारतीय सीमा में घुस आया था। बी.एस.एफ. अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी बच्चे ने बताया कि वह गरीब परिवार का लड़का है और उसकी माता का देहांत हो चुका है। घर में भाई और पिता है, जो मेहनत मजदूरी करते हैं। उसने कहा कि वह अपने चचेरे भाई के साथ यहां था और वह आस पास के खेतों से बिल्कुल अनजान है। फिलहाल बच्चे से किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। बच्चे को अभी तक बी.एस.एफ. अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले रखा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News