प्रकाश सिंह बादल ने लंबी हलके से भरा नामांकन पत्र, दर्ज हुआ नया रिकार्ड

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 02:34 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (कुलदीप सिंह ऋणी, जुनेजा): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज लंबी विधानसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठजोड के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन मलोट स्थित मिमिट में ए.डी.सी. कम रिटर्निंग अफसर राजदीप कौर के पास भरा। बता दें कि आज प्रकाश सिंह बादल के नामांकन पत्र भरने के उपरांत राजनीति में बहुत से रिकार्ड दर्ज हुए हैं। प्रकाश सिंह बादल 94 साल की उम्र में नामांकन भरने वाले भारत के पहले सबसे बुजुर्ग राजनीतिज्ञ हैं जो कि चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले यह रिकार्ड केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के नाम था। उन्होंने 92 साल की उम्र में 2016 में चुनाव लड़ा था। इसके इलावा प्रकाश सिंह बादल 1970 में पंजाब के सबसे नौजवान मुख्यमंत्री रहे और 2012 में सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री का रिकार्ड भी उनके नाम है। प्रकाश सिंह बादल लगातार पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब तक प्रकाश सिंह बादल 1967 में एक चुनाव हारे हैं। यह चुनाव वह केवल 57 वोटों से हारे थे। 

यह भी पढ़ें: एडवोकेट धामी ने लड़की पर हुए अत्याचार को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग

प्रकाश सिंह बादल ने अपना राजनीतिक सफर 1947 में गांव का सरपंच बनने के बाद शुरू किया। वह 1997 से ले कर लगातार अब तक लंबी विधानसभा हलके से विधायक के चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह गिद्दड़बाहा से विधायक के चुनाव लड़ते रहे हैं। 1957 में उन्होंने मलोट से भी चुनाव लड़े थे और यह चुनाव उन्होंने कांग्रेस की तरफ से लड़ा था। प्रकाश सिंह बादल ने अब तक दो असेंबली चुनाव नहीं लड़े वह 1962 और 1992 के हैं, जब शिरोमणि अकाली दल ने वोटों का बाईकाट किया था। प्रकाश सिंह बादल को 2015 के में पद्म विभूषण के साथ भी सम्मानित किया गया जो उन्होंने 2020 में कृषि कानून लागू होने पर वापस कर दिया था। इस बार लंबी विधानसभा हलके में कांग्रेस की तरफ से जगपाल सिंह अबुल खुराना और आम आदमी पार्टी की तरफ से गुरमीत सिंह उम्मीदवार हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लंबी विधानसभा हलके के लोग हमेशा उन्हें प्यार देते रहे हैं और इस बार भी वह लंबी विधानसभा हलके से चुनाव जीतेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News