प्रकाश सिंह बादल की हालत में हुआ सुधार, जल्द जाएंगे घर
punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 06:28 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। उन्हें कल या परसों घर भेजा जा सकता है। वर्तमान में बादल पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सट्टन हाउस में विश्राम कर रहे हैं। दयानंद अस्पताल के कोविड-19 टीम के कोऑर्डिनेटर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बिश्व मोहन ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल की हालत काफी बेहतर है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और कल उनके विश्राम के 7 दिन पूरे हो जाएंगे। इसके बाद उनके जांच कर उन्हें घर भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री को कोरोना के ओमीक्रोन वैरीअंट से संक्रमित पाया गया था जिसके चलते वह दयानंद अस्पताल में भर्ती हुए थे। चिकित्सकों के अनुसार उनके विश्राम के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here