छुट्टी के बावजूद ड्यूटी पर पहुंचे PCS अफसर, आम दिनों की तरह हो रहा काम (तस्वीरें)
punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 03:38 PM (IST)

मोहाली (नियामियां): आज शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद पी.सी.एस. अफसरों द्वारा काम किया जा रहा है। इसके तहत आज नगर निगम मोहाली का कार्यालय छुट्टी के बावजूद खुला रहा। बड़ी संख्या में लोग अपना काम करवाने के लिए निगम दफ्तर पहुंचे। आज दफ्तर के सारे पेंडिंग काम निपटाए गए।
गौरतलब है कि पी.सी.एस. अफसर बीते दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन्हें ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए गए थे और वापस न लौटने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की बात कही गई थी। इसके बाद पी.सी.एस. अफसरों और पंजाब सरकार के अधिकारियों की मीटिंग हुई, जिस दौरान पी.सी.एस. अफसरों ने हड़ताल वापिस ले ली थी।
हड़ताल के दौरान दफ्तरों का जो कामकाज प्रभावित हुआ उसके देखते हुए पी.सी.एस. अफसर एसोसिएशन द्वारा यह ऐलान किया गया था कि वह शनिवार और रविवार को भी छुट्टी के बावडजूद दफ्तर में आ कर काम करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त