फगवाड़ा के SDM ने दिया अपने पद से इस्तीफा, अब इन्हें संभालना होगा चार्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 06:12 PM (IST)

फगवाड़ा(मनीश) : फगवाड़ा के उपमंडल मैजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) सतवंत सिंह, पी.सी.एस. ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब एस.डी.एम. कपूरथला चार्ज संभालेंगे।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर ने एक पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एस.डी.एम. सतवंत सिंह के इस्तीफा देने के बाद एस.डी.एम. कपूरथला लाल विश्वास बैंस को उनका चार्ज सौंप दिया है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार एस.डी.एम. सतवंत सिंह के इस्तीफा देने के कारण लाल विश्वास बैंस, पी.सी.एस., उपमंडल मैजिस्ट्रेट कपूरथला को एडिशनल तौर पर बिना किसी मेहनताने के एस.डी.एम. फगवाड़ा का एडिशनल चार्ज लेने के आदेश जारी हुए हैं। इसके साथ ही उन्हें यह हिदायत भी दी गई कि वह तुरंत अपना एडिशनल चार्ज संभालेंगे। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार जब तक सरकार द्वारा एस.डी.एम. फगवाड़ा के इस्तीफे का फैसला नहीं लिया जाता या उनके तबादले का प्रबंध नहीं किया जाता तब तक एस.डी.एम. फगवाड़ा का चार्ज लाल विश्वास के पास ही रहेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News