Jalandhar: बेटी पैदा होने पर पति की हैवानियत! पत्नी को किया शारीरिक और मानसिक टॉर्चर
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 05:13 PM (IST)
जालंधर: शहर में एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को सिर्फ बेटी को जन्म देने के लिए टार्चर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बेटी पैदा होने पर महिला को भयानक शारीरिक और मानसिक टॉर्चर किया जा रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसकी शादी 29 अगस्त 2022 को गांव मुबारकपुर के अमनदीप से हुई थी। इस दौरान माता-पिता ने दहेज में नकदी और सोने-चांदी के गहने दिए।
शादी के बाद उनका पहला बच्चा बेटी पैदा हुई। बेटी के जन्म के बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब 22 सितंबर 2025 को उसके पति ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके कान के पर्दे में छेद हो गया।
इतना ही नहीं, जब वह दूसरी बार गर्भवती हुई तो उसके पति ने उसे जबरन काढ़ा पिलाकर गर्भपात करा दिया, क्योंकि उसे शक था कि उसे फिर से लड़की हो रही है। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अफीम खाने का आदी है और उसे भी अफीम खाने के लिए मजबूर करता था। बताया जा रहा है कि, इस पूरे मामले में जालंधर पुलिस की 'क्राइम अगेंस्ट वीमेन सेल' ने जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

