विवाह का झांसा देकर लड़की से बनाए 1 वर्ष तक शारीरिक संबंध

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 02:00 PM (IST)

कपूरथला(भूषण): एक लड़की को विवाह का झांसा देकर उसके साथ एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसको छापेमारी दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार पीड़ित लड़की ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को बताया कि सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव भाणोलंगा थाना सदर कपूरथला उसको करीब एक वर्ष से जानता था।

आरोपी सुखविंदर सिंह ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए विवाह करवाने का झांसा दिया तथा उसे विवाह करने के बहाने 1 अक्तूबर 2018 को अपने साथ ले गया व उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने उससे विवाह न करवाकर उसे धोखे से 4 अक्तूबर 2018 को फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया तथा फरार हो गया। इस दौरान वह किसी तरह अपने गांव पहुंची। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए।

थाना सदर कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरदयाल सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जब मामले की जांच की तो आरोपी सुखविंदर सिंह पर लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर उसके खिलाफ थाना सदर कपूरथला में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News