Pitbull का कहर, 15 km तक 12 लोगों और कई जानवरों को बनाया अपना शिकार

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 12:34 PM (IST)

गुरदासपुर: जिले के दीनानगर क्षेत्र से सटे 5 गांवों में एक पिटबुल डॉग ने हमला कर 12 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। देर रात उसने गांव तंगोशाह से लेकर गांव चौहाना तक काफी दहशत पैदा कर दी। गौरतलब कि गांव तंगोशाह से चौहाना की दूरी 15 कि.मी. है। इसी बीच पिटबुल ने नेशनल हाइवे भी पार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार पिटबुल ने पहले गांव तंगोशाह के पास एक भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों को काटा। दोनों ने बहादुरी से उसके गले की जंजीर पकड़ कर खुद को बचाया। इसके बाद किसी तरह कुत्ता जंजीर से छूटकर रात को कोठे रांझे के गांव पहुंच गया। उसने गांव में अपनी हवेली में बैठे 60 वर्षीय दिलीप कुमार पर हमला कर दिया। दिलीप कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी गर्दन तक हाथ डालकर कुत्ते को रोकने की कोशिश की। इसके बाद हवेली में रहने वाले एक कुत्ते ने पीछे से पिटबुल पर हमला कर दिया। इसके बाद दिलीप कुमार पिटबुल के चंगुल से छूटकर घर की ओर भागा। हालांकि, पिटबुल ने उसका पीछा कर उसे सड़क पर फेंक दिया और उसका सिर बुरी तरह से नोच दिया। तब तक गांव के लोग जमा हो चुके थे लेकिन किसी ने दिलीप को पिटबुल से बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसके बाद दिलीप के भाई के परिजनों ने उसे गली से घसीटकर गेट के अंदर कर उसकी जान बचा ली। पिटबुल ने दिलीप को इतनी बुरी तरह से नोंचा था कि हवेली से घर तक का रास्ता खून से लथपथ हो गया।

इसके बाद इसी गांव के निवासी बलदेव राज के बछड़े पर हमला कर दिया और उसका पैर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां से पिटबुल घरोटा रोड की तरफ भागा और रास्ते में कई पशुओं पर हमला कर ईंट भट्ठे पर पहुंच गया। उसने भट्ठे पर नेपाली चौकीदार रामनाथ पर हमला कर दिया। रामनाथ को भट्ठे की ओर जाते समय दो गली के कुत्तों ने बचा लिया। वहां से पिटबुल गांव छन्नी की ओर भागा और वहां सो रहे मंगल सिंह को काट लिया। सुबह 5 बजे पिटबुल कुंडे गांव पहुंचा और वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस तरह इस पिटबुल ने कुल 12 लोगों को घायल कर दिया।

इसके बाद पिटबुल दौड़ता हुआ चौहाना गांव पहुंचा और खेतों में टहल रहे रिटायर्ड आर्मी कैप्टन शक्ति सिंह पर हमला बोल दिया और उनकी बाजू बुरी तरह नोच दी। हिम्मत न हारते हुए शक्ति सिंह ने कुत्ते को पकड़ लिया। तब तक गांव के लोग भी वहां पहुंच गए थे। इसी बीच शक्ति सिंह और गांव के अन्य लोगों ने पागल पिटबुल को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। पिट बुल के शिकार हुए लोगों को दीनानगर और गुरदासपुर के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News