शादीशुदा महिला को अगवा करने के मामले में पुलिस Action, 3 आरोपी नामजद

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2023 - 10:57 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने महिला को अगवा कर अपने पास रखने वाले 3 आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है, बाकी 2 आरोपी मौके से फरार हैं।

बलवंत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी मुगलचक्क पन्नूआं ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद होने के कारण उसकी पत्नी हरमनदीप कौर गुस्से में घर से कहीं चली गई थी, बाद में जब उसने अपनी पत्नी की तलाश की तो पता चला कि राजबीर कौर पत्नी जैमल सिंह, जैमल सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी मुगलचक्क पन्नूआं, बलराज सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी चाटीविंड ने उसकी पत्नी को अगवा कर गुप्त तौर पर अपने पास रखा है। आरोपी बलराज सिंह के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। तभी आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला राजबीर कौर को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News