हुक्का बार पर पुलिस का Action, 2 आरोपी हुक्के सहित गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 07:30 PM (IST)

अमृतसर (सागर, नीरज) : महानगर में थाना छावनी की पुलिस ने एक कैफे पर कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हुक्के सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंवरदीप सिंह उर्फ कंवर पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव नूर्डी अड्डा पलाह साहिब रोड, जिला तरनतारन तथा विशाल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी 89 बसंत नगर, वैष्णो मंदिर के पास, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2 हुक्का और 2 हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी खुशबू शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीन स्ट्रीट कैफे में छापेमारी कर आरोपी कंवरदीप सिंह व विशाल को गिरफ्तार किया है, जिनसे 2 हुक्का एवं हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here