Police Action : झारखंड से लाई जा रही थी अफीम, 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 04:17 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): झारखंड राज्य से लाई गई 18 किलो अफीम सहित पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफतार किया है। इस बारे जानकारी देते एस.एस.पी.भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि आई.जी.लुधियाना कौसतुभ शर्मा के मार्ग दर्शन में जिले भर में चलाई जा रही नशा तस्करों की धर-पकड की मुहिम में सी.आई.ए.स्टाफ की पुलिस के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह की पुलिस पार्टी को उस समय भारी सफलता हासिल हुई जब उनके नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी 2 व्यक्तियों को गिरफतार करके उनके कब्जे से 18 किलोग्राम अफीम बरामद की। उन्होंने बताया सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस गश्त दौरान जब पुल नहर माहिल गहिला से बाबा जवाहर सिंह के स्थान की ओर जा रही थी कि गांव खमाचों की ओर से 2 व्यक्ति अपने कंधों पर किट बैग लेकर आते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस पार्टी ने उन्हें रोक कर जब जांच की तो उनके किट बैग से 18 किलो अफीम बरामद हुई। एस.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुद्धू उर्फ रामू पुत्र सुच्चा सिंह निवासी कुंडाकुल थाना बंडगाऊ जिला सिंहबूम (झारखंड) हाल निवासी माहिल गहिला तथा ईमल बोदरा पुत्र बाते बोदरा निवासी कनखुसी थाना मुरहू जिला खुंटी (झारखंड) के तौर पर हुई है।

एस.एस.पी. ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी झारखंड से अफीम की खेप पंजाब में लाकर बेच चुके हैं। पुलिस द्वारा बरामद 18 किलोग्राम की खेप झारखंड से दिल्ली तक वाया ट्रेन तथा वहा से पंजाब तक वाया बस लेकर आए थे। गिरफतार आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बंगा में एन.डी.पी.एस.का मामला दर्ज करके अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News