Punjab में होने वाली थी बड़ी वारदात! पुलिस ने अवैध हथियारों के Module का किया भंडाफोड़

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 12:17 PM (IST)

मोगा : पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के मॉड्यूल (Illegal weapons Modules) का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि मोगा पुलिस ने विदेश स्थित हैंडलर जग्गा धुरकोट द्वारा संचालित एक अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। जग्गा धुरकोट लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है और पंजाब में लोगों से पैसे वसूलने का काम करते थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी (Punjab Police DGP) ने ट्वीट किया, ''मोगा (Moga) पुलिस ने विदेशी मूल के हैंडलर जग्गा धुरकोट द्वारा चलाए जा रहे अवैध हथियार के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और गिरोह के 7 सदस्यों को बड़ी सफलता के साथ गिरफ्तार किया। जग्गा धुरकोट बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है। वह पंजाब में लोगों से पैसे ऐंठने में शामिल था, जिसे सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है और कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश करके गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जग्गा धुरकोट बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है। वह पंजाब में लोगों से पैसे ऐंठने में शामिल था।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव (Punjab DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि इनके पास से 5 पिस्तौल (32 बोर) समेत 8 कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News