AAP के खिलाफ प्रदर्शन कर रही राजा वड़िंग की बेटी पुलिस हिरासत में
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 01:32 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही पंजाब कांग्रेस की महिलाओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई महिलाओं में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की बेटी एकम वड़िंग भी शामिल हैं। असल में, यह प्रोटेस्ट पंजाब सरकार के महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के वादे को पूरा न करने के विरोध में किया जा रहा था। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस ने कई महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
पंजाब सरकार के महिलाओं से किए गए वादे पर प्रतिक्रिया करते हुए एकम वड़िग ने कहा कि पंजाब की हर महिला को पिछले चार साल से 48,000 रुपये मिलने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि यह वादा AAP सरकार ने महिलाओं से किया था। हम इसके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने निकले थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

