घर लौट रहे पुलिसकर्मी के साथ हो गया कांड, मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 12:05 PM (IST)

लुधियाना : शहर में लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पंजाब पुलिस के मुलाजिम को ही लूट लिया। बाइक सवार 3 युवकों ने तेजधार हथियारों से पुलिस मुलाजिम से पर्स और मोबाइल छीन लिया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बलविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है।

चंडीगढ़ रोड के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस मुलाजिम है। 30 अगस्त को श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए गया था। वह देर रात लुधियाना वापस आए थे। जब वे अपने घर वापस जा रहे थे, तब देव अस्पताल के नजदीक बाइक सवार 3 युवकों ने उसे घेर लिया था। आरोपियों ने हथियार के बल पर उससे पर्स और मोबाइल छीन लिया। उसके पर्स में 5000 रुपए, ए.टी.एम. कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंसी और पंजाब पुलिस का आई. कार्ड भी था। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News