जालंधर के इस होटल में Raid, नाबालिग स्टूडेंट्स सहित कई लड़के-लड़कियां काबू
punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 03:55 PM (IST)

जालंधर (वरुण): पठानकोट रोड पर स्थित संधू प्लाजा में पुलिस ने रेड की है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने होटल के कमरों में से लड़के-लड़कियों को काबू किया है।
एकत्रित जानकारी अनुसार होटल के कई कमरों में नाबालिग स्टूडेंट्स भी थे। इस रेड की पुष्टि थाना 8 के प्रभारी ने की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रेड के बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं क्योंकि रेड एसीपी नार्थ के नेतत्व में की है। एसीपी नार्थ से अभी सम्पर्क नहीं हो पाया है। बताया जा रहा कि करीब 15 जोड़े पुलिस ने होटल से पकड़े हैं। और जानकारी आने पर खबर अपडेट कर दी जाएगी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here