महानगर के ज्यूलरी शोरूम पर पुलिस की रेड, जाने क्या है मामला
punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 04:25 PM (IST)

लुधियाना : महानगर में एक ज्यूलर्स शोरूम पर पुलिस द्वारा रेड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के इलाका फील्डगंज में एक ज्वैलरी शोरूम पर पुलिस ने दबिश दी है।
सूत्रों से पता चला है कि यह मामला फाजिल्का से जुड़ा हुआ है। फाजिल्का पुलिस ने कुछ दिन पहले एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया था, जो लोगों के घरों में नौकर बन कर जाते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अब इस दंपत्ति पर लुधियाना के इस ज्वैलरी शोरूम में 13 तोले सोना, जोकि उन्होंने किसी घर से चोरी किया था, बेचने के आरोप सामने आए हैं। जिसके तहत पुलिस ने इस शोरूम पर रेड की है। पुलिस को इस दंपत्ति से पूछताछ के दौरान पता चला है कि उन्होंने लुधियाना के इस शोरूम में 13 तोले सोना बेचा है। जिसकी छानबीन करने के लिए ही आज फाजिल्का पुलिस ने लुधियाना के इस शोरूम में दबिश दी है।
वहीं दूसरी तरफ इंस्पैक्टर संदीप कुमार ने अभी तक इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है। उन्होंने खूफिया कार्रवाई होने का हवाला देते हुए इस बात की पुष्टि करने से इन्कार किया है। लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here