पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, 2 निहंग गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 06:20 PM (IST)

दोराहा (विनायक): दोराहा पुलिस की तरफ से निहंगों द्वारा तेजधार हथियारों से अपने एक साथी निहंग का कत्ल करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुलजिम की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ गोरा पुत्र अमरजीत सिंह वासी थाना चून्नावंड जिला गंगानगर (राजस्थान) और कुलदीप सिंह पुत्र भान सिंह वासी गांव फतेहपुर थाना सदर खन्ना के रूप में हुई है।
पुलिस ने जांच-पड़ताल दौरान इस अंधे कत्ल के मामले को सुलझा लिया है। निहंग गुरमेल सिंह का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था, जिसकी लाश खून से लथपथ पाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। जिसमें आज सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 2 निहंगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है ताकि और पूछताछ की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here