पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, ऐसे उतारा महिला को मौत की घाट

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 05:55 PM (IST)

पटियाला (कंवलजीत): पटियाला पुलिस ने अंधे कत्ल केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। एस.एस.पी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 तारीख को पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन शंभू और पुराने पुलिस स्टेशन शंभू के बीच आर्मी की खाली जगह पर किक्कर के पेड़ एक 60 वर्षीय महिला का शव लटका हुआ है। महिला के गले में टुपट्टा लपेटा हुआ था और उसकी नाक से खून भी बह निकल रहा था। 

हत्या की घटना को आत्महत्या बताया गया,  हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक जोगिंदर कौर (60) की हत्या करके केस को उलझाने के लिए आरोपी ने उसके गले में टुपट्टा बांधकर पेड़ पर लटका दिया था। शंभु थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जो संभु क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने पहले मृतक जोगिंदर कौर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह भड़क गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। 

मृतक महिला के बेटे जयमल सिंह ने बताया कि उसकी मां 15 मार्च को सुबह 8 बजे मजदूरी करने के लिए अस्पताल के नजदीक गई थी। तलाश करने पर  उनका शव मिला और नाक से खून निकल रहा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News