Jalandhar: पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2024 - 04:41 PM (IST)

जालंधर : लेदर कॉम्पलेक्स के पास स्थित गंदे नाले पर बुधवार हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह पुलिस ने पंकज चौधरी फैक्ट्री, लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान अंकुर (17) पुत्र विमलेश कुमार निवासी गांव सिवड़ी न्यू राजन नगर जालधर के रूप में हुई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 5 दिनांक 17-01-2024 धारा 302/34 आईपीसी (पीड़ित के पिता) विमलेश कुमार निवासी न्यू राजन नगर के बयानों पर पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में दर्ज की गई थी।
इस ब्लाइंड मर्डर का पुलिस कमिश्नर ने खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान हत्या का प्राथमिक कारण पुरानी रंजिश और झगड़ा सामने आया है। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने राहुल, साहिल, रिंकू (काल्पनिक नाम), हनी वर्मा और अनुराग, सभी निवासी जालंधर की हत्या के मुख्य आरोपियों के रूप में पहचान की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं, जिसके बाद 2 आरोपी अनुराग पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी गांव हीरापुर कमीनर थाना कर्नल गंज जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश निवासी पन्नू विहार बस्ती बावा खेल जालंधर में किराएदार हैं और रिंकू (काल्पनिक नाम) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उनके द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (पीबी08-सीएन-0719) भी बरामद कर ली है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे। गौरतलब है गत सुबह कंदे नाले के पास राहगीरों ने सुबह करीब 9 बजे शव पड़ा देखा, जिसकी गर्दन और मुंह पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। लोगों ने तुरन्त पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। पुलिस द्वारा इस मामले में सीसीटीवी फुजेटकी जांच की गई, जिसमें 5 संदिग्ध युवक सामने आए थे। अंकुर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह मंगलवार को शाम करीब 7 बजे घर से बाहर निकला था, उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं लगा और सुबह उसका शव गंदे नाले के पास पड़ा है। मृतक अंकुर प्रवासी परिवार से संबंध रखता है और जालंधर में वह निविया फैक्टरी के नजदीक अपने परिवार के साथ रहता था।
सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लव एगंल से भी जोड़ा जा रहा है वहीं मृतक अंकुर की मां विनीत निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश ने कहा कि बिहार की रहने वाली एक लड़की के साथ अंकुल की दोस्ती थी। बुधवार को सुबह करीब 7 बजे उक्त लड़की का छोटा भाई उनके घर पर आया था, जिसने अंकुर के बारे में पूछा। मगर वह घर पर नहीं था। इसके बाद वह चला गया था। मां ने कहा कि हमारे इकलौते बेटे अंकुल की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। बता दें कि जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो परिवार द्वारा क्राइम सीन पर हंगामा किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here