गुरदासपुर ह'त्याकांड : लॉरैं'स बिश्नोई गैं'ग की आतंकियों को खुली चुनौती, तुमने 2 मारे, हम तुम्हारे 10 मारेंगे
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:03 AM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास गांव आदियां पुलिस पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात ए.एस.आई. गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की गोलियां मारकर हत्या करने की तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नामक आतंकी संगठन द्वारा इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने के बाद लॉरैंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आतंकियों को सीधी धमकी दी है
लॉरैंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने पोस्ट में लिखा है कि हमारे देश के 2 काबिल और ईमानदार पुलिस जवान आतंकवादियों ने शहीद कर दिए हैं। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे। हम इन आतंकवादियों का साथ देने वाले देशद्रोही गैंगस्टर्स का गला काटेंगे। देश की रक्षा कर रहे सैनिकों और प्रशासन का विरोध करने की हिम्मत करने वालों की आंखें निकाल लेंगे। लॉरैंस बिश्नोई गैंग तुम्हें इतनी भयानक मौत देगा कि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
वहीं दूसरी तरफ इस घटना का वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जारी किया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें कुर्सी पर बैठे ए.एस.आई. गुरनाम सिंह को करीब से गोली मारते हुए दिखाया गया है। शहजाद भटटी पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी आई.एस.आई. का नामी एजैंट व गैंगस्टर है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की। पुलिस का कहना है कि भारत में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का कोई संगठन नहीं है और यह सिर्फ पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

