शून्य होगी पंजाब सचिवालय की चहल-पहल, ‘आप’ समेत सभी दल गुजरात और हिमाचल चुनावों में जाने की तैयारी में

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 10:09 AM (IST)

जालंधर: पंजाब में एक बार फिर से अस्थायी रूप से राजनीतिक शून्यपन आने की तैयारी है। मामला पड़ोसी राज्य हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव का है जहां दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। ‘आप’ नेता, मंत्रियों इत्यादि के अतिरिक्त भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की भी पंजाब से दोनों राज्यों में ड्यूटी लगने वाली है।

हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है जहां 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को मतगणना होनी है, जबकि गुजरात विधानसभा चुनावों की अधिसूचना अभी जारी होनी है परन्तु पंजाब सरकार के डेरे गुजरात में लगने शुरू हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पंजाब के अनेक मंत्री अमन अरोड़ा, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और कुलदीप सिंह धालीवाल सहित कई विधायक गुजरात में चुनाव दौरे कर चुके हैं। वास्तव में मुख्यमंत्री मान के पास कई विभाग हैं जिस कारण उनके पंजाब से जाने के बाद काम ठप्प जैसा हो जाता है। 

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार गुजरात में अपनी उपलब्धियों का बखान कर रही है और उसका प्रचार हिमाचल में भी हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा द्वारा भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों का पुलिंदा तैयार किया जा रहा है। पंजाब के भाजपा नेताओं की ड्यूटी गुजरात और हिमाचल में लगने वाली है जिसमें पार्टी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अतिरिक्त सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य नेता तैयारी कर रहे हैं। ऐसे ही पंजाब कांग्रेस के नेताओं की भी चुनाव ड्यूटी हिमाचल और गुजरात में पार्टी हाईकमान द्वारा लगाए जाने की तैयारी है। कांग्रेस को गुजरात की अपेक्षा हिमाचल में उम्मीदें अधिक हैं। कुल मिलाकर पंजाब में एक बार फिर से चंडीगढ़ सचिवालय में चहल-पहल शून्य होने वाली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News