जालंधर वासियों के लिए Good News, अब छुट्टी वाले दिन भी खुलेंगे Post Office
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 05:13 PM (IST)
जालंधर : जालंधर वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, पोस्ट ऑफिस को लेकर बड़ा पैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के पोस्ट ऑफिस छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। उक्त फैसला रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके तहत डाक विभाग ने 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 में आने वाले रविवार और छुट्टियों के दिन खुले रहेंगे। इस दिन राखी मेल बुकिंग, आधार सेवाएं आदि उपलब्ध करवाई जाएंगी। जालंधर डिवीजन के पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि, रक्षा बंधन के चलते लोगों की सुविधा के लिए रविवार को और सरकारी छुट्टी वाले दिन पोस्ट ऑफिस खोले जाएंगे जिनका समय सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा।
ये पोस्ट ऑफिस रविवार को खुलेंगे
- जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस
- नवांशहर मेन डाकघर
- भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस
- ग्रेन मार्केट पोस्ट ऑफिस
- बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस
- फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस
- बंगा सब पोस्ट ऑफिस
- जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस
इसके साथ ही त्योहारी सीजन में लोगों द्वारा स्पीड पोस्ट, पार्सल और राखी मेल बुक करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसी समय के दौरान काउंटरों पर आधार रजिस्ट्रेशन और आधार अपडेट करने की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यही नहीं लोगों के लिए जालंधर डिवीजन के सभी डाकघरों में राखी के लिए स्पेशल वारट प्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

