मुक्तसर में लगातार 3 दिन लगेंगे पावर कट, कई और इलाकों में भी घंटों बिजली रहेगी गुल

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 10:52 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): इंजी बलजीत सिंह सहायक इंजीनियर शहरी स/ड श्री मुक्तसर साहिब द्वारा सूचित किया जाता है कि इस कार्यालय के अधीन चलते 11के.वी. बलमगढ़ रोड फीडर को बाईफरकेट करके नया फीडर निकालने के लिए 6 मई से 8 मई तक तीन दिन सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक 11के.वी. बलमगढ़ रोड, 11के.वी. बस स्टैंड, 11के.वी. मलोट रोड व 11के.वी. अबोहर रोड फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी

बता दें कि इसके साथ ही आज पंजाब के कई दूसरे इलाकों में भी लंबा पावर कट लगने वाला है। इस बारे में पहले से जानकारी भी दे दी गई है और टाइम भी तय कर दिया गया है। कई इलाकों में सुबह ही पावर कट लग जाएगा और शाम तक बिजली बंद रहेगी।

दसूहा (झावर): शहरी उपमंडल अधिकारी इंजीनियर सतनाम सिंह ने बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 11 केवी अस्पताल फीडर को सप्लाई का दूसरा स्रोत देने के लिए आज 6 मई को अस्पताल की बिजली आपूर्ति सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगी। इसके साथ ही इस काम को करने के लिए 11 केवी आर्मी ग्राउंड के भट्ठी वाले टी-ऑफ से आगे के इलाके सुपर मार्केट, होशियारपुर रोड, पैराडाइज कॉलोनी, जापानी कॉलोनी, केहरवाली, पन्नवां रोड और खेड़ा कोटली आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई रात 9 से 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान उपमंडल अधिकारी ने उपरोक्त क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

हरियाना (नलोआ, आनंद): पी.एस.पी.सी.एल. हरियाना के उपमंडल अधिकारी इंजी. सतपाल सिंह ने बताया कि बुधवार 6 मई 2020 को 132 केवी चौहाल से चलने वाले 66 केवी सब-स्टेशन हरियाना व 66 केवी जनौड़ी की लाइन की आवश्यक मरम्मत के चलते 66 केवी हरियाना व 66 केवी जनौड़ी से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी, जिस कारण इन फीडरों पर चलने वाले घरों, दुकानों व मोटरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

तलवाड़ा (जोशी): सहायक कार्यकारी इंजीनियर सब-डिवीजन तलवाड़ा इंजी. चत्तर सिंह ने बताया है कि 6 मई को आवश्यक रखरखाव के लिए 66 केवी सब-स्टेशन अमरोह से चलने वाले 11 केवी फीडर रामगढ़ के अंतर्गत आने वाले अमरोह, नंगल खनौड़ा, धर्मपुर करटोली, रामगढ़ भवनौर, झरेड़ा व संधानी आदि गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

हाजीपुर (जोशी): पावरकॉम हाजीपुर के उपमंडल अधिकारी इंजीनियर रूप लाल ने बताया कि 6 मई को 66 के.वी. सब-स्टेशन बुड्डाबड़ से चलने वाले 11 के.वी. फीडर बुड्डाबड़ की जरूरी मुरम्मत के कारण बुड्ढाबड़ मोड़, टांडा मोड़, ठाकुरद्वारा मोड़, मौजपुर, भवनाल गांवों की बिजली की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

जगराओं (मालवा): 220 KV ग्रिड जगराओं के तहत 11 KV मिल फीडर नंबर 2 की बिजली सप्लाई बुधवार 6 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सब-अर्बन जगराओं के SDO इंजीनियर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह पावर कट फीडर के मेंटेनेंस, नए डेवलपमेंट कामों और फीडर के पास के पेड़ों की कटाई के लिए लगाया जा रहा है। इस कट की वजह से गांव मलक, अलीगढ़ और पशु मंडी, जगराओं के आस-पास के इलाकों की बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News