Punjab के कई इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, 4 घंटे का Powercut
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 11:07 PM (IST)
जलालाबाद (बजाज) : पंजाब के जलालाबाद इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) जलालाबाद शहरी सब-डिवीजन के एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि 132 के.वी. सब-डिवीजन जलालाबाद में ज़रूरी मेंटेनेंस का काम करने के लिए, इसके अंतर्गत निकलते 11 केवी फीडर मन्नेवाला, बुर वाला, खैरेके, काहना, शहर, आलमके, बग्घा बाज़ार, सुखेरा, घुरी, कालू वाला, घांगा, गुम्मानीवाला रोड, बारे वाला, मोहर सिंह वाला और मिड्डा फीडर में बिजली की सप्लाई 10 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

