Jalandhar में CM के आने से पहले आतिशी के खिलाफ Protest, जम कर हुई नारेबाजी

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 02:00 PM (IST)

जालंधर: दिल्ली की विधानसभा में सिख गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ पंजाब और दिल्ली में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। आज जालंधर में भी इस मामले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। शहर के श्री राम चौक के पास बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और आतिशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि आज जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का दौरा है और उनके आने से पहले यह विरोध प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शनकारियों ने सिख गुरुओं के अपमान पर गहरा रोष व्यक्त किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News