सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल की चंडीगढ़ में बुलाई बैठक का विरोध, वर्करों में फैला रोष

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 06:56 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्रदेश भाजपा के अहम चेहरे के तौर पर जाने जाते सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में बुलाई गई नेताओं की बैठक को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल ग्रेवाल ने पंजाब में कार्यकारिणी में कुछ अहम नेताओं को नजरअंदाज किए जाने के बाद टकसाली नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज चंडीगढ़ में बुलाई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को पंजाब भाजपा कार्यालय में मीटिंग करने से रोका गया है, जिस कारण भाजपा कार्यालय में मीटिंग नहीं हो सकी। इस पार्टी कार्यकर्ता और मीडिया बाहर बरामदे में खड़े रहे।

इस दौरान ग्रेवाल ने बाहर खड़े होकर मीडिया को संबोधित किया। मीटिंग के विरोध को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है तथा इस दौरान ग्रेवाल ने चाय और पानी की व्यवस्था भी बाहर से करवाई। वहीं ग्रेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब भाजपा पर कांग्रेसियों का कब्जा है तथा कांग्रेस से आए लोगों को अहम जिम्मेदारियां देकर भाजपा के पुराने नेताओं की अनदेखी की जा रही है। ग्रेवाल ने कहा कि जो लोग बाहर से आए हैं, वे अंदर हैं और अंदर के लोगों को बाहर रखा गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News