Punjab : 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 11:02 PM (IST)

तरनतारन (रमन): सुबह के समय युवक द्वारा घर में घुस कर नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ की गई। इस मामले में थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि बीती एक जून को पूरा परिवार वोट डालने के लिए गया था। देवरानी की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में उपस्थित थी।

इस बीच पंजाब सिंह नामक युवक ने घर में दस्तक दी। उक्त युवक ने उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पंजाब सिंह मौके से फरार हो गया। बाद में भतीजी ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News