Punjab: ओवरलोड टिप्पर ने पूर्व सरपंच को कुचला, मौके पर मौ+त

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 01:06 PM (IST)

पंजाब डेस्कः गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव शाहपुर के घाटे और गांव अचलपुर के पूर्व सरपंच को एक ओवरलोड टिप्पर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह शहर गढ़शंकर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब वह उक्त स्थान पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ओवरलोड टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद अमरप्रीत सिंह लाली (कांग्रेस हलका इंचार्ज), दर्शन सिंह मट्टू (कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेता), जसवीर औलख (कांग्रेस नेता) और गांववासियों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News