Punjab : 5 दिनों से लापता चल रहे युवक का शव बरामद, परिवार का हाल बेहाल
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:36 PM (IST)
टांडा उड़मुड़, (वरिंदर पंडित): गांव जलालपुर से लापता हुए एक युवक का शव गांव अवाण घोड़ेशाह में पंचायत द्वारा बनाए गए बाथरूम से बरामद हुआ है। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था। रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का शिकार हुए युवक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गौरव पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई है, जो 3 जून की शाम से लापता था।
शनिवार शाम शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बहन जसप्रीत कौर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसके भाई को दो युवक घर से अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। अब उसका शव बरामद हुआ है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

