Corona Update: पंजाब में एक दिन में 9 मरीजों की मौत, 261 नए संक्रमित मामले

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 10:19 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से नौ मरीजों की मौत हो गई तथा इतने ही मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल 5456 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्य में अब तक 41 लाख से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं तथा एक लाख 61 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए। राज्य में 261 नए पॉजिटिव मामलों के सामने आने के बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या एक लाख 69 हजार से अधिक हो गई है। सक्रिय मरीज 2788 हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News