देश में 5जी सेवा शुरू होने पर पंजाब  DGP अलर्ट, लोगों को दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 01:59 PM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (धवन) : पंजाब पुलिस ने राज्य की जनता को 5जी साइबर घोटाले को लेकर राज्य की जनता से सतर्क रहने को कहा है। 5G सेवा हाल ही में देश में लॉन्च की गई थी। उसके बाद 5जी साइबर घोटाला सामने आ रहा है, जिसे देखते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों से इस बारे में जनता को जागरूक करने को कहा है। पंजाब पुलिस ने जनता से कहा है कि उनके मोबाइल फोन पर कुछ ऐसे कॉल आ सकते हैं जिनमें स्कैमर्स उन्हें अपनी 4जी सिम को 5जी सिम में बदलने के लिए कह सकते हैं। जनता ऐसी कॉलें और मैसेज आने पर अपना ओ.टी.पी. नंबर न दें।  यदि ऐसा किया जाता है, तो स्कैमर्स उनके बैंक खाते की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने सिम को 4जी से 5जी में बदलना चाहते हैं तो उन्हें पहले सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर जाकर अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिए। राज्य पुलिस ने कहा कि अगर कोई 5जी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो वह पंजाब पुलिस की साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराए। इसके साथ ही वह 1930 के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News