पंजाब DGP चट्टोपाध्याय ने पंजाब में हो रही घटनाओं को लेकर किए कई अहम खुलासे

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के डी.जी.पी. सिदार्थ चट्टोपाध्याय ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि लुधियाना बम ब्लास्ट मामला उन्होंने 24 घंटों में सुलझा दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 में गगनदीप खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मृतक पंजाब पुलिस का मुलाजिम था। आरोपी थाना सदर में मुंशी था। मृतक गगनदीप 2 साल जेल में काट चुका था। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम लगाते समय मारा गया। मृतक गगनदीप के पंजाब से बाहर भी लिंक थे।

डी.जी.पी. ने बेअदबी मामलों पर भी अपना बयान देते हुए कहा कि अमृतसर बेअदबी मामले की सिट द्वारा जांच की जा रही है। कपूरथला घटना चोरी का मामला लगता है। वह गुरुद्वारे में चोरी की नीयत से आया था। उन्होंने कहा कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी जिसके आरोप में आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कपूरथला घटना के आरोपी की पहचान नहीं हुई है।

डी.जी.पी. चट्टोपाध्याय ने पंजाब में चुनाव मुद्दे पर लोगों से अपील की है कि पंजाब में चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते उनका मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल पैदा करना है। चट्टोपाध्याय ने कहा कि पंजाब के युवा गुमराह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको जो भी संदिग्ध दिखाई दे उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कोई भी कानून को अपने हाथों में न लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News