बाढ़ पीड़ितों को बचाने गए शख्स के साथ बड़ा हादसा, सदमे में परिवार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 03:05 PM (IST)

फाजिल्काः फाजिल्का के सरहदी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बाढ़ ने दस्तक दी हुई है। प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे है। इसके चलते गत दिवस बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे नौजवान की दरिया में डूबने के कारण मौत हो गई। 

परिवार और गांव वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरहदी क्षेत्रों के गांव हसता कलां के 3 नौजवान बाढ़ पीड़ितों का दरिया पार कराने के लिए घर से गए थे तो पैर फिसलने के कारण तीनों नौजवान पानी के तेज बहाव में बह गए। इस मौके पर 2 नौजवानों द्वारा तो अपनी जान बचा ली गई पर अमरजीत सिंह पुत्र शंभू सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया। 

इस संबंधित NDRF टीम द्वारा तालाश शुरू कर दी गई है। 15 घंटे बीत जाने के बाद भी अमरजीत सिंह मिला, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम करके शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News