Punjab : फाइनांसर पर फायरिंग मामले में पुलिस Action, 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 06:42 PM (IST)

बटाला : फाइनांसर पर फायरिंग मामले में बटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फायरिंग मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान स्वर्ण सिंह काहलो, सुरिंद्र सिंह व मंजीत के रूप में हुई है। दरअसल 10 अगस्त को श्री हरगोविंदपुर इलाके में फाइनांसर सतीश कुमार लूंबा पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें कि लूंबा बाल-बाल बचे थे। इसी मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

इस बारे जानकारी देते एस.एस.पी. सोहेल मीर ने बताया कि पीड़ित लूंबा पर उसके ही दोस्त डा. सरवन सिंह काहलों ने हमला करवाया था तथा शूटरों की मदद से फायरिंग करवाई थी। गोलियां चलने के बाद आरोपी काहलों पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने लूंबा के साथ गया था। जानकारी अनुसार लूंबा ने काहलों से 30 लाख रुपए लिए थे, जिसे लूंबा द्वारा न लौटाए जाने के बाद काहलों ने उस पर हमला करवाया। काहलों ने दो शूटरों को लूंबा की सुपारी दी थी, जिसके बाद शूटरों ने उस पर फायरिंग की थी। काहलों विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से काबू कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News