Punjab : पेपर लीक मामले में Police Action, 2 अध्यापक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 04:41 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के इंगलिश पेपर के लीक होने संबंधी सिटी पुलिस गुरदासपुर ने दो अघ्यापकों को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी इस मामले में कुछ ओर लोगों के गिरफ्तार होने की सम्भावना है। जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12 कक्षा के इंगलिश का पेपर लीक होने संबंधी शिक्षा मंत्री पंजाब ने इस पेपर को रद्द कर दिया था। प्रथम चरण में यह पेपर गुरदासपुर में लीक होने का सामना सामने आया था।

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी गुरदासपुर की शिकायत पर इस संबंधी 24 फरवरी को सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर में केस दर्ज किया गया था। तब से ही पुलिस इस केस को सुलझाने में लगी हुई थी। बेशक पुलिस अधिकारी इस संबंधी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है क्योंकि इस केस में अभी कुछ अन्य लोगों के गिरफ्तार होने की सम्भावना है। परंतु सिटी ने अभी इस पेपर लीक मामले में गत दिवस दो अघ्यापकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अध्यापकों में वीर सिंह है, जोकि गुरदासपुर शहर की एक अकाडमी का अध्यापक है, जबकि दूसरा आरोपी गगन भी सरकारी अध्यापक है। दोनों अध्यापक ही अपने अपने स्तर पर टयूशन सैंटर चलाते हैं। 

इस संबंधी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस केस में कुछ अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जाने है, इसलिए इस केस संबंधी विस्तार से जानकारी शेयर नही हो सकती। जैसे ही केस पूरी तरह से हल हो जाएगा तो सारी जानकारी दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News