Punjab : गैंगस्टर्स के जानकारों के घरों पर पुलिस की Raid, मची खलबली
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 11:22 PM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। अब पुलिस जेल के अंदर बैठे गैंगस्टरों जग्गू भगवानपुरिया, लारैंस बिश्नोई और अन्य के बाहर घूम रहे उनके साथियों के साथ लिंक को तोड़ रही है। इसी के तहत पुलिस ने वीरवार को सुबह जग्गू भगवानपुरिया व लारैंस बिश्नोई के जानकारों के घरों पर छापेमारी की।
दरअसल, डी.सी.पी. वरिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में ए.डी.सी.पी. शुभम अग्रवाल, ए.डी.सी.पी. रूपिंदर कौर सरां, ए.सी.पी. मनदीप सिंह की अगुवाई में टीमों का गठन किया गया। हर थाने के एस.एच.ओ. को पहले ही आदेश जारी किए गए थे कि हार्ड कोर क्रिमीनल की एक लिस्ट तैयार की जाए। जिसके बाद उनके संपर्क का पता लगाया जाए। जो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारैंस बिश्नोई के संपर्क में है या फिर उनके नजदीकी हैं, उनके घर सर्च अभियान चलाया जाए। पहले थाना डिवीजन नबर-7 के एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने ताजपुर रोड, ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी और अन्य आसपास के इलाकों में गैंगस्टरों के नजदीकियों के घर पर सर्च की। इसके बाद थाना हैबोवाल के एस.एच.ओ. बिट्टन कुमार ने आशियाना कालोनी में सर्च की। पुलिस की तरफ से इन सभी की जानकारी जुटा कर अधिकारियों को भेजी गई। ऐसे ही थाना सलेम टाबरी के इलाके में भी सर्च की गई थी।