Punjab : पुलिस नाके पर बड़ा हादसा! ट्राले की टक्कर से पुलिसकर्मी की टूटी टांग
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 09:45 PM (IST)
अमृतसर (जशन) : थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने पुलिस नाके पर एक ट्राले द्वारा पुलिस कर्मी परमजीत सिंह निवासी छेहर्टा को टक्कर मारकर उसकी टांग तोड़ने के मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात ट्राला चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में घायल परमजीत सिंह ने बताया कि वो ट्रैफिक जोन नंबर 4 में तैनात है। वह 7 जुलाई को कोट मीत सिंह नाके पर हैवी व्हीकलों को शहर में घुसने न देने की डियूटी कर रहा था। इसी दौरान कोट मीत सिंह की तरफ से एक तेज़ रफ्तार ट्राला आया, जिसको उसने इशारा करके शहर से बाहर जाने के लिए कहा तो ट्राला चालक ने साईड मार कर उसे गिरा दिया, जिससे उसकी टांग टूट गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

