पंजाब टोल प्लाजों पर NETC लागू करने के लिए तैयार: सिंगला

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा है कि पंजाब राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक टोल एकत्रित (एन.ई.टी.सी) प्रोग्राम को राज्य के राज्य मार्गों पर लगे टोल प्लाजों पर लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अमल में लाया जाएगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडैंटीफिकेशन (आर.एफ.आई.डी) तकनीक के जरिए लागू होने वाली इस व्यवस्था का मकसद यातायात को सुचारू बनाना है। 

सिंगला ने आज दिल्ली के डा आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में वन-नेशन वन टैग-फास्टैग विषय पर कांफ्रेंस में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट का मुख्य मंतव्य इलेक्ट्रानिक विधि के जरिए टोल फीस एकत्रित करना है जो आर.एफ.आई.डी तकनीक के साथ संभव होगा जिसके परिणामस्वरूप वाहन टोल प्लाजों के द्वारा बिना देरी के सुचारू ढंग से गुजर सकेंगे।

सिंगला ने कहा कि इस तकनीकी अमल से लोगों को अब बिना देरी और समय गवाए टोल प्लाजों के द्वारा अपने वाहन निकालने में सुविधा मिलेगी। विभाग के सम्बन्धित अधिकारी पहले ही जरुरी तकनीकी यंत्रों को लगाने सम्बन्धी तेजी से काम कर रहे हैं जिससे इस नई व्यवस्था को अमल में लाया जा सके। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक टोल कलैकशन (एन.ई.टी.सी) केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश के अंदर लागू किया जा रहा है। गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय मार्गों पर लगे टोल प्लाजों पर फास्टैग के जरिए टोल फीस की कटौती के लिए 1 दिसंबर निश्चित की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News