बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान पंजाब के नौजवान सैनिक की मौत, परिवर का हुआ हाल-बेहाल
punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 02:25 PM (IST)

नूरपुरबेदीः ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव गनूरा से संबंधित एक 34 वर्षीय नौजवान सैनिक की असम-चीन बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 20 सिख रैजीमैंट का जवान गुरनिन्द्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह अपनी 10 जवानों की टुकड़ी के साथ असम-चीन बॉर्डर की तरफ बढ़ रहा था तो ऊंचाई होने के कारण उक्त स्थान पर ऑक्सीजन की भारी कमी पैदा हो गई। चाहे मौके पर ही सैनिक गुरनिन्द्र सिंह को फौज के अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सहायता मुहैया करवाने का प्रयास किया गया। मगर देखते ही देखते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और जिस कारण सैनिक गुरनिंद्र सिंह की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार उनके पुत्र की 12 जून शनिवार को दोपहर समय मौत हुई है और जिस संबंधी उन्हें फौज के अधिकारियों द्वारा उसी दिन सांय करीब साढे 4 बजे फोन करके इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि सैनिक की मृतक देह को बॉर्डर ऐरिया से हैलीकॉप्टर से नीचे लाने के लिए दोपहर करीब डेढ बजे कोशिश आरंभ की गई थी। मगर मौसम खराब होने के चलते हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?