पंजाब में 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल! यहां देखें Holidays List

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 01:36 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां आ रही हैं। जी हां, अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 23 मार्च को भी पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी।

इस दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने अवकाश घोषित किया है। आपको ये बता दें, मार्च के अंत में भी 2 और महत्वपूर्ण छुट्टियां रहेंगी। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News