Punjab : झारखंड से नशे की सप्लाई करने आया तस्कर काबू, अफीम व ड्रग मनी बरामद

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 12:29 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): झारखंड से नशे की सप्लाई करने आया एक तस्कर सी.आई.ए.-2 की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद कर थाना साहनेवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।

इंचार्ज इंस्पैक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विपन कुमार निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर गांव कनेच के पास से तब दबोचा, जब नशे की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। आरोपी ने लुधियाना में किस किस को नशे की डिलीवरी देनी थी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News