Punjab : ASI हत्याकांड की आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, जांच एजैंसियां सतर्क

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 11:17 PM (IST)

पंजाब डैस्क : अमृतसर में पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. जोगा सिंह की गोलियां मारकर की हत्या किए जाने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ए.एस.आई. की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ए हिंदुस्तान ने ली है,  जिसके बाद जांच एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। 

ए.एस.आई. के साथ हुई वारदात को टार्गेट कीलिंग से जोड़ा जा रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाल कर तहरीक ए तालिबान ए हिंदुस्तान ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। लेकिन इस पोस्ट के बाद सुरक्षा एजैंसियों में हलचल जरूर तेज हो गई है। 

जिक्रयोग्य है पंजाब पुलिस में तैनात ASI जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया। मृतक ASI जोगा सिंह गांव घनीये के रहने वाला था और अमृतसर में पुलिस में सेवाएं निभा रहे थे। वह रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से निकले थे। जैसे ही वे मजीठा के पास फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर हमजा मोड़ पर पहुंचे पीछे से आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News