Punjab : शहर में मंडराया ट्रैफिक संकट, 2 दिन के लिए बंद रहेगा ये रेलवे फाटक

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 05:33 PM (IST)

लुधियाना :  लुधियाना शहर जाने और शहर से बाहर जाने वालों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार लुधियाना-धुरी रेलवे लाइन पर स्थित और अहमदगढ़ शहर के जगेड़ा रोड पर बने रेलवे फाटक को 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दो दिन के लिए बंद रहेगा। वरिष्ठ रेलवे यातायात प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि फाटक को आवश्यक मुरम्मत कार्य के तहत बंद किया जा रहा है, ताकि रेलवे संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

रेलवे विभाग के इस निर्णय से शहरवासियों में चिंता की लहर दौड़ गई है। जगेड़ा रोड पर बना यह फाटक न केवल लुधियाना और अहमदगढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, बल्कि शहर के अंदर और बाहर जाने वालों के लिए भी मुख्य मार्ग के रूप में जाना जाता है। इसके बंद रहने से आने-जाने वालों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे अतिरिक्त समय और कठिनाई बढ़ सकती है। बता दें कि  “यह फाटक दोनों प्रमुख गौशालाओं के बीच में स्थित है, और इसे अचानक बंद करने से हमारी गतिविधियों पर असर पड़ेगा।  

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जगेड़ा रोड शहर से बाहर आने-जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण फाटक के बंद होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को इस दौरान समय पर पहुंचने में मुश्किल हो सकती है। वहीं, व्यवसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News