'पिंड पेया सारा गैंगलैंड बनेया...'! पंजाब के गांव की सनसनीखेज वीडियो वायरल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 06:43 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_15_11_364573050punjabvillageshockingvi.jpg)
फिरोजपुर : फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव गट्टी राजो के में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग भी हुई। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें दो पक्षों के बीच भीषण लड़ाई होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश और सरपंच चुनाव को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। खबर मिली है कि गांव में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था और इसी दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया।
यह मामला इतना गर्मा गया कि पूरा गांव जंग का मैदान बन गया। इस दौरान छतों पर चढ़ कर लोगों ने एक-दूसरे के घरों में ईंटें फैंकी। ये नजारा देख कर ऐसा लग रहा था कि जैसे जंग में गोलीबारी कर रही हों। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।
इस दौरान घायल हुए लोगों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए गए कि सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर उन पर हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर गोलियां भी चलाई गई और गोली का खोल लगने से उसका एक साथी युवक घायल हुआ है। उनका कहना है कि उनके पास घटना की एक वीडियो भी है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसे लेकर एस.एच.ओ. का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले की जांच की जा रही है और जो भी सच सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here